बाइक से छिटक कर करीब पांच सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा पति, घटनास्थल पर पुलिस टीम ने किया रेस्क्यू–
— कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक बाइक हादसे में पति की मौत हो गई है, जबकि पत्नी घायल हो गई। ग्राम हयौ चकराता निवासी नरेंद्र चौहान अपनी पत्नी के साथ बाइक से जा रहा था, अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई, जिससे नरेंद्र चौहान करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जबकि उसकी पत्नी सडक पर ही छिटक गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से खाई से शव को रेस्क्यू किया गया। घटना के बाद से स्वर्गीय नरेंद्र की पत्नी बदहवास पड़ी है और घर में मातम पसरा हुआ है। घटना शनिवार को सुबह करीब दस बजे की बताई जा रही है।


