जंगल में आग बुझाते समय पत्थर की चपेट में आया वन दरोगा, घायल– 

by | Apr 10, 2022 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

आग बुझाने के बाद ठूंठों से आ रहे धुएं को देखने जंगल गई थी वन विभाग और ग्रामीणों की टीम– 

चमोलीः नंदानगर विकासखंड के लांखी गांव के जंगल में रविवार को आग बुझाने गई वन विभाग की टीम में शामिल वन दरोगा उमराव सिंह नेगी घायल हो गए। उनके गर्दन पर पत्थर लगने से गर्दन में सूजन आ गई है। 

नंदानगर के पास लांखी गांव के जंगल में शनिवार को सुबह अचानक आग लग गई थी। जिसे वन विभाग की टीम ने देर शाम तक बुझा लिया था। रविवार को फिर से क्षेत्र में धुंआ उठ रहा था। आग को बुझाने के लिए ‌फिर से अलकनंदा वन प्रभाग और बदरीनाथ वन प्रभाग की संयुक्त टीम वन सरपंच गुड्डू लाल, पूर्व सरपंच खिलाफ सिंह, महावीर सिंह, डिप्टी रेंजर बचन सिंह राणा, दैनिक श्रमिक कुताल सिंह के साथ ही फायर वाचर और महिला, पुरुषों के साथ मौके पर पहुंची।

जंगल में देखा तो वहां आग तो बुझी थी, लेकिन पेड़ों के ठूंठ जल रहे थे। जिनसे जंगल में फिर से आग लगने की आशंका थी। वन कर्मियों और ग्रामीणों ने मिट्टी और पानी डालकर ठूठों से आग बुझाई। इसी दौरान पहाड़ी से छिटके  पत्थर बदरीनाथ वन प्रभाग के दरोगा उमराव सिंह नेगी की गर्दन पर लग गया। जिससे वह घायल हो गए। वन दरोगा को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। टीम लीडर वन दरोगा बुद्धि बल्लभ जोशी ने बताया कि आग बुझाते समय चट्टान से पत्थर गिर रहे थे। इसी दौरान एक पत्थर छिटककर वन दरोगा उमराव सिंह की गर्दन पर आ गिरा। उन्होंने बताया कि आग लगने से चट्टानी भाग में पत्थर छिटक रहे हैं। अब जंगल में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। 

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!