राज्य आंदोलनकारी अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी–
–मंगलवार को सुबह राज्य आंदोलनकारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उन्हें गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना हल्द्वानी की है। यहां पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष , राज्य आंदोलनकारी जसवीर सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्हें गंभीर हालत में चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार रामनगर रोड निवासी जसवीर सिंह ने मंगलवार को सुबह अपने निवास पर खुद को गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल जसवीर को तत्काल उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मुरादाबाद रोड स्थित एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
बताया जा रहा है कि पूर्व छात्र उपाध्यक्ष जसवीर सिंह वर्तमान में आरटीओ कार्यालय में तैनात है। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

