भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित की, क्षेत्र में तनाव–

by | Apr 14, 2022 | समस्या, हरिद्वार | 0 comments

आंबेडकर पार्क में स्थापित भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को किसी शरारती तत्व ने किया खंडित, तीन गिरफ्तार —

– हरिद्वार के बहबलपुर गांव में अराजक तत्वों द्वारा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित करने पर हंगामा मच गया. क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया। देर रात तक मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को मामले में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया. दरअसल, भगवानपुर थाने के अंतर्गत बहबलपुर गांव में आंबेडकर पार्क है. जिसमें डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है. बुधवार को किसी शरारती तत्व ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर दी. जिस पर ग्रामीणों ने हंंगामा शुरू कर दिया.

हंगामा इतना बड़ा कि मौके पर पुलिस अधिकारियों को आना पड़ा. पुलिस उपाधीक्षक पंकज गैरोला, थाना प्रभारी पीडी भट्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. मामला बढ़ता देख विधायक ममता राकेश भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पार्क में भीमराव आंबेडकर की नई प्रतिमा स्थापित ‌की जाएगी. ग्रामीणों ने पुलिस से मामले में संबंधित लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग की है. आज डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती है, देर रात तक भी ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हो पाया तो पुलिस ने उन्हें शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया.साथ ही पूछताछ के लिए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!