भोले जी महाराज के जन्मदिवस पर नृसिंह मंदिर में विशेष पूजाएं हुई आयोजित, भोले जी महाराज के नाम से लगा मंदिरों में भगवान का भोग–

by | Jul 27, 2021 | चमोली, धर्म | 0 comments


जोशीमठ। कोरोना काल में लोगों के लिए जीवनदायक बनकर आगे आए हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज का मंगलवार को जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। यहां स्थित नृसिंह मंदिर में भोले जी महाराज के जन्मदिवस पर नृसिंह भगवान की विशेष पूजाएं आयोजित हुई। भगवान को लगने वाला भोग भी भोले जी महाराज के नाम से लगाया गया। नृसिंह मंदिर के अलावा परिसर में स्थित वासुदेव मंदिर, मां नवदुर्गा मंदिर और हनुमान मंदिर में भी विशेष पूजा अर्चना की गई। जंहा मंदिर के पुजारियों द्वारा भोले जी महाराज की लंबी उम्र की कामना की गई। प्रातःकाल में भोले जी महाराज के नाम से नरसिंह मंदिर के साथ साथ अन्य सभी छोटे बड़े मंदिरों में भोलेजी महाराज की लंबी उम्र के लिए संकल्प भी लिया गया। साथ साथ भोले जी महाराज की तरफ से आज भगवान नृसिंह मंदिर के सभी मंदिरों मे पूजा भोग भी दिया गया है। नरसिंह मंदिर के पुजारी संजय डिमरी द्वारा सुबह भगवान का अभिषेक से पूर्व भोले जी महाराज के नाम से लंबी उम्र के लिए संकल्प लिया गया। वासुदेव मंदिर के पुजारी रघुनंदन प्रसाद डिमरी द्वारा भगवान वासुदेव मंदिर में अभिषेक से पूर्व भोले जी महाराज के नाम का संकल्प लिया गया, पुजारी रघुनंदन प्रसाद डिमरी ने कहा कि भोले जी महाराज लोगों के लिए जीवनदायक बनकर आए हैँ। कोरोना काल से पहले भी वे लोगों की निरंतर सेवा करते आ रहे हैं। कोरोना में जब लॉकडाउन था तो मानव जाति के साथ ही जानवरों के खाने-पीने की भी उन्होंने भरपूर व्यवस्था की। ऐसे व्यक्ति की लंबी उम्र के लिए भगवान से ‌मन्नत मांगनी चाहिए। 

Latest News

चमोली: नाबालिग का प्रसव अपने नाम से कराने और नवजात को नदी में फेंकने के आरोप में महिला बरी–

विशेष सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में किया पूनम को दोषमुक्त...

जय केदार: दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन–

विशेष विमान से केदारनाथ पहुंचे अदाणी, मंदिर समिति से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ ही निर्माण कार्यों की...

केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह, व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे देश-विदेश के श्रद्धालु–

केदारना​थ के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर अ​भिभूत हुए तीर्थयात्री, व्यवस्थाओं को देख संतुष्ट...

चमोली: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से कमाए 84 हजार रुपये, एक सप्ताह में आठ टन कचरा उठाया–

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...

आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...

आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...
error: Content is protected !!