चमोलीः चारधाम यात्रा शुरू होते ही ग्रामीणों ने हाईवे जाम करने की दी चेतावनी– 

by | Apr 19, 2022 | आंदोलन, चमोली, सड़क | 0 comments

चमोलीः सैंजी लग्गा मैकोट-बैमरु सड़क निर्माण से नाखुश डुमक गांव के साथ ही विभिन्न संघर्ष समिति से जुड़े प्रतिनिधियों ने आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है. आक्रोश जताया गया कि जब ग्रामीणों की सहमति ही नहीं है तो पीएमजीएसवाई विभाग सड़क का समरेखण बदलकर भूस्खलन क्षेत्र से सड़क का निर्माण क्यों कर रहा है और डुमक गांव को सड़क से क्यों वंचित रखा जा रहा है. उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों पर करोड़ों की वित्तीय अनियमि‌तता का आरोप भी लगाया है, कहा गया कि वित्तीय घोटाले को छिपाने के लिए अब भूस्खलन क्षेत्र से सड़क का निर्माण किया जा रहा है. 

डुमक संघर्ष समिति, मठ-झड़ेता संघर्ष समिति और उत्तरी अलकनंदा संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि सैंजी लग्गा मैकोट-बैमरु (29.43 किमी) सड़क का निर्माण कार्य वर्ष 2007-08 में शुरू हुआ था। अभी तक भी सड़क आधी-अधूरी निर्मित है। सड़क पर मानक के अनुसार हिल कटिंग भी नहीं हुई है।

डुमक संघर्ष समिति के समन्वयक प्रेम सिंह सनवाल, बहादुर सिंह रावत, मोहन सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह नेगी, यशवंत सिंह, मोहन सिंह सनवाल, मनीष, ज्ञान सिंह और राम किशोर भंडारी ने कहा कि आधी-अधूरी निर्मित सड़क पर ही पीएमजीएसवाई की ओर से डामरीकरण किया जा रहा था, जिसे बैमरु के समीप रोक लिया गया है। कहा गया कि किमी 18 से 23 किमी तक चट्टानी भाग है, लिहाजा पीएमजीएसवाई चट्टान काटने के बजाय भूस्खलन क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य कर रहा है। 

Latest News

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...
error: Content is protected !!