उत्तराखंडः मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, शिक्षक की मौत–

by | Apr 20, 2022 | दुर्घटना, पौड़ी | 0 comments

बुजुर्ग महिला गंभीर घायल, प‌ुलिस ने किया घायलों का रेस्क्यू, देर शाम हुई वाहन दुर्घटना–

— पौड़ी-सतपुली मोटर मार्ग पर बुधवार को देर शाम एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा. दुर्घटना में एक शिक्षक की मौत हो गई है, जबकि एक बुजुर्ग महिला गंभीर घायल हो गई. घायल को उपचार के लिए पौड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि वाहन एक शादी समारोह से लौट रहा था.

पौड़ी के लसेरा गांव के कुछ  लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए कठूड़ गांव गए थे, शादी समारोह संपन्न होने के बाद वे लोग वापस लसेरा गांव लौट रहे थे कि अचानक पौड़ी-सतपुली सड़क पर पौड़ी बाजार के समीप टेका नामक स्थान पर मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, दुर्घटना में शिक्षक अशोक कुमार पुत्र शिवचरण, उम्र 52 साल, निवासी इस्लाम नगर जामुनवाला बिजनौर उत्तर प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दस वर्षीय आदित्य, 13 वर्षीय कृतिका, 12 वर्षीय साहिल, 22 साल की सोनम, 15 वर्षीय प्रियंका व 70 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला घायल हो गए, बुजुर्ग महिला को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक शिक्षक लसेरा विद्यालय में सेवारत था. पुलिस व स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को खाई से निकाला.

Latest News

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...
error: Content is protected !!