रूद्रप्रयाग। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर इन दिनों वाहनों से आवाजाही करना लोगों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। मंगलवार रात को हुई भारी बारिश से जगह-जगह हाईवे भूस्खलन से बंद पड़ा हुआ है। नगरासू में चट्टान का एक हिस्सा हाईवे पर आने से सुबह छह बजे से लोग सड़क के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। यहां एक जेसबी मशीन बोल्डरों को हटाने में लगी हुई है, लेकिन दोपहर दो बजे तक भी सड़क वाहनों के लिए नहीं खुल पाई है। लोग बोल्डरों के ऊपर से ही आवाजाही कर इधर-उधर जा रहे हैं। जाम में फंसे ग्राम प्रधान संदीप भंडारी का कहना है कि यहां बोल्डर आने से हाईवे सुबह छह बजे से बंद पड़ा हुआ है। मौके पर एक जेसीबी मशीन लगी हुई है, लेकिन काम बेहद सुस्त गति से हो रहा है। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
रुद्रप्रयाग में यहां सुबह छह बजे से बंद है बदरीनाथ हाईवे, लोग हो गए परेशान-
by laxmi Purohit | Jul 28, 2021 | रूद्रप्रयाग, सड़क | 0 comments

Latest News
28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अधिकारियों को किया संबोधित-- देहरादून, 19...
सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...
नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...
आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपलब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अभियान...
पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...
अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
