कार्रवाईः जंगल में आग लगाते पकड़े गए महिला समेत दो लोग–

by | Apr 21, 2022 | आगजनी, कार्रवाई, रूद्रप्रयाग | 0 comments

वन विभाग ने मुकदमा किया दर्ज, वन विभाग के सचल दल ने की कार्रवाई–

रुद्रप्रयागः जंगल इन दिनों आग से धधक रहे हैं, जिससे चारों ओर गहरी धुंध फैली है. अधिकांश जंगलों में लगी आग पूरी तरह से मानव जनित है. बृहस्पतिवार को रुद्रप्रयाग में वन विभाग के सचल दल ने एक महिला समेत दो लोगों को जंगल में आग लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. उनके विरुद्घ वन अधिनियम 1927 के तहत मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है. वन विभाग के सचल दल ने जखोली रेंज में जंगल में आग लगाते इस लोगों को पकड़ा. हुआ यूं कि बृहस्पतिवार को रुद्रप्रयाग वन प्रभाग का सचल दल जखोली रेंज के निरीक्षण पर था, इस दौरान जखोली कक्ष संख्या 5-ए में राम लाल, और  लक्ष्मी देवी जंगल में आग लगाते पकड़े गए. उनके साथ अन्य लोग भी होना बताया जा रहा है, जो मौका पाकर भाग गए. तत्काल दोनों को पूछताछ के लिए रेंज कार्यालय लाया गया और उनके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया. रुद्रप्रयाग जनपद में वनाग्नि की अभी तक 65 घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें 79 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में वन संपदा जलकर राख हो गई है.  

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!