चमोलीः  कुमाऊं के जंगल से पहुंची आग की ज्वाला चमोली जनपद की सीमा पर रोकी–

by | Apr 22, 2022 | आगजनी, चमोली | 0 comments

वन कर्मियों और ग्रामीणों ने रात दो बजे तक जंगल में रहकर बुझाई आग–

चमोलीः जंगलों में लगी आग अब लंबी दूरी तक पहुंचने लगी है. बीते दिन कुमाऊं क्षेत्र के जंगलों में लगी आग को केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के वन कर्मियों और ग्रामीणों ने चमोली की सीमा पर बुझा दिया। रात करीब दो बजे तक आग बुझाने का काम हुआ. वन कर्मियों ने रात को ही फायर लाइन खींचकर आग को काबू किया. केदारनाथ वन्य जीव वन प्रभाग के अंतर्गत गैरसैंण लोहबा रेंज से लगे अल्मोड़ा वन प्रभाग के जंगल में आग लग गई थी. जो देर रात तक चमोली जनपद की सीमा तक आ पहुंची.

जिसके बाद सीमा से लगे देवपुरी क्रू स्टेशन से वन कर्मी और देवपुरी गांव के लोग रात करीब दस बजे आग बुझाने जंगल गए। काफी मशक्कत के बाद आग को केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की सीमा में ही बुझा दिया गया। रात को आग लगने की आशंका के चलते वन कर्मी और ग्रामीण रात दो बजे तक जंगल में ही रुके रहे, जब सभी आश्वस्त हो गए कि आग पूरी तरह से बुझ चुकी है उसके बाद वहां से लौटे। गैरसैंण लोहबा रेंज के रेंजर प्रदीप गौड़ ने बताया कि वन कर्मियों और ग्रामीणों की कड़ी मशक्त के चलते हमारा जंगल जलने से बच गया। बताया कि वहां पर फारेस्ट गार्ड, फायर वाचर, वनीकरण श्रमिकों के अलावा बड़ी संख्या में देवपुरी गांव के लोग पहुंचे हुए थे।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!