नेशनल पब्लिक स्कूल में 16 नवीन छात्रों को किया गया सम्मानित, विद्यालय प्रबंधन ने जताई खुशी–
गोपेश्वरः नेशनल पब्लिक स्कूल गोपेश्वर आयोजित प्रवेशोत्सव का शुभारंभ जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह रावत ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया, विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कपरुवाण ने सभी अतिथियों को बैच पहना कर विद्यालय की ओर से सम्मानित करते हुए कहा कि विद्यालय द्वारा पहली बार 16 नवीन छात्रों का सम्मान किया जा रहा है.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि गजेन्द्र सिह रावत ने कहा कि उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री की इस नई सोच की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुये अपने बाल्यकाल के कुछ संस्मरणों को सभी को सुनाते हुये कहा कि जब हम नये विद्यालय, नये उमंग व उत्साह से जाते थे, लेकिन पुराने छात्रों से डर का भाव हमेशा बना रहता था, इसी भाव को दूर करने के लिए सरकार द्वारा प्रवेशोत्सव की जो पहल की गयी है, वह स्वागत योग्य है. मुख्य अतिथि द्वारा सभी 16 छात्र छात्राओं का माल्यार्पण कर उपहार में सामान्य ज्ञान की पुस्तक भेंट की गई.
इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के पूर्व निर्माण समिति के सलाहकार युद्घवीर सिंह बर्त्वाल नामित पार्षद हरि प्रसाद ममगांई, सुभाष समिति के अध्यक्ष के एन डिमरी, रूद्रा रिसर्च फाउंडेशन के निदेशक डी पी देवली ने छात्रों को सम्बोधित किया. इस अवसर पर देवेन्द्र सिंह रावत, शिव सिंह दीवान सिंह, संध्या आशा,आसमा, ऊषा, रेखा देवी, विसेश्वरी देवी, संतोषी, रणजीत सिंह, कमल सिंह आदि अभिभावक व शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे.


