चमोलीः विद्यालयों में नवीन छात्रों के प्रवेश का सिलसिला जारी– 

by | Apr 22, 2022 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

नेशनल पब्लिक स्कूल में 16 नवीन छात्रों को किया गया सम्मानित, विद्यालय प्रबंधन ने जताई खुशी–

गोपेश्वरः नेशनल पब्लिक स्कूल गोपेश्वर आयोजित प्रवेशोत्सव का शुभारंभ जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह रावत ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया, विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कपरुवाण ने सभी अतिथियों को बैच पहना कर विद्यालय की ओर से सम्मानित करते हुए कहा कि विद्यालय द्वारा पहली बार 16 नवीन छात्रों का सम्मान किया जा रहा है.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि गजेन्द्र सिह रावत ने कहा कि उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री की इस नई सोच की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुये अपने बाल्यकाल के कुछ संस्मरणों को सभी को सुनाते हुये कहा कि जब हम नये विद्यालय, नये उमंग व उत्साह से जाते थे, लेकिन पुराने छात्रों से डर का भाव हमेशा बना रहता था, इसी भाव को दूर करने के लिए सरकार द्वारा प्रवेशोत्सव की जो पहल की गयी है, वह स्वागत योग्य है. मुख्य अतिथि द्वारा सभी 16 छात्र छात्राओं का माल्यार्पण कर उपहार में सामान्य ज्ञान की पुस्तक भेंट की गई.

इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के पूर्व निर्माण समिति के सलाहकार युद्घवीर सिंह बर्त्वाल नामित पार्षद हरि प्रसाद ममगांई, सुभाष समिति के अध्यक्ष के एन डिमरी, रूद्रा रिसर्च फाउंडेशन के निदेशक डी पी देवली ने छात्रों को सम्बोधित किया.  इस अवसर पर  देवेन्द्र सिंह रावत, शिव सिंह दीवान सिंह, संध्या आशा,आसमा, ऊषा, रेखा देवी, विसेश्वरी देवी, संतोषी, रणजीत सिंह, कमल सिंह आदि अभिभावक व शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

Latest News

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
error: Content is protected !!