—घोर पापी को भी मुक्ति दिलाती है भागवत की कथा-

by | Jul 28, 2021 | चमोली, धर्म | 0 comments

जोशीमठ। श्रीमद्भागवत जी के श्रवण से धुन्धुकारी जैसा महापापी व्यक्ति भी पाप मुक्त हो जाता है और देव शरीर को प्राप्त कर लेता है। यानि घोर पापी को भी भागवत कथा मुक्ति दिला देती है। उक्त बातें ज्योतिष्पीठ में चल रहे चातुर्मास्य व्रत के अन्तराल में चौथे दिन श्रीमद भागवत जी की कथा के महत्व का वर्णन करते हुए ब्रह्मचारी मुकुंदानन्द ने बताया। उन्होंने कहा कि आत्मदेव ब्राह्मण को जब साधु ने बता दिया था कि आगामी सात जन्म तक पुत्र सुख की प्राप्ति नहीं है तुझे, फिर भी हठ करके आत्मदेव ने सन्यासी से कहा पुत्र दो नहीं तो आपके सामने ही अपने प्राण त्याग दूंगा। ऐसा हठ करने के बाद महात्मा जी ने एक फल दिया और कहा कि सत्य, पवित्रता, तपस्या करते हुए एक वर्ष तक तुम्हारी पत्नी रहेगी तो एक सुंदर और योग्य पुत्र प्राप्त होगा ।  लेकिन पत्नी धुंधुली ने कुलटा स्वभाव दिखाते हुए अपने नकारात्मक विचारों के कारण सोचा कि फल खाऊंगी तो पेट बड़ा हो जाएगा, बहुत कष्ट होगा, डाकुओं ने यदि आक्रमण कर दिया गांव पर तो भाग नहीं पाऊंगी, प्रसव काल में यदि बच्चा उल्टा हो गया तो बच्चा मर जाएगा, बच्चा पैदा भी हो गया तो फिर उसका लालन-पालन करना कठिन  होगा और मेरी सुंदरता इसे समाप्त हो जाएगी, मैं दुबली पतली हो जाऊंगी मैं तो यह फल नहीं खाऊंगी और झूठ बोल कर अपने पति से धुंधली ने अपने बहन के बच्चे को अपना फल दे दिया। उसके पुत्र को अपने बच्चा बताते हुए समाज के सामने रखा । उन्होंने कहा कि इधर महात्मा जी ने जो फल दिया था उस फल के परीक्षा की भावना मन में आ गई। परीक्षा की दृष्टि से गाय को वह फल खिलाया और गाय ने एक उत्तम पुत्र को जन्म दिया। धुंधुकारी और गोकर्ण एक साथ बड़े हुए परंतु धुंधुकारी अत्यंत क्रूरकर्मा और गोकर्ण महान विद्वान हुआ । पिता और माता के चले जाने के बाद वेश्याओं के साथ रहते अत्यंत क्रूर कर्म किया तड़पते हुए मार दिया गया, परिणामस्वरूप प्रेत योनि को प्राप्त हो गया । गया जी में श्राद्ध करने से भी मुक्ति नही मिल पाई। कहीं से जब कोई मुक्ति का उपाय नहीं मिला, तब विद्वानों के सलाह पर भाई गोकर्ण जी ने सूर्य भगवान से उपाय पूछा। सूर्य भगवान ने बताया कि श्रीमद्भागवत सप्ताह का श्रवण कराओ, उससे प्रेत बाधा से मुक्ति हो जाएगी। परिणामस्वरूप आयोजन किया गया। श्रीमद्भागवत की कथा से धुंधकारी को प्रेत बाधा से मुक्ति मिली और देव शरीर प्राप्त हो गया। वैकुण्ठ से आए पार्षदों ने धुन्धुकारी को उत्तम विमान पर बैठाकर अपने साथ देवलोक ले गए। कथा का आशय यह है कि भागवत कथा के श्रवण से घोर पापी को भी मुक्ति मिल जाती है। ज्योर्तिमठ में प्रतिदिन सायं 4 बजे से 6 बजे तक कथा का आयोजन हो रहा है। यह ध‌ार्मिक कार्यक्रम पूरे चातुर्मास्य पर्यन्त चलता रहेगा।  ।

Latest News

देश के प्रथम गांव माणा में बड़वाल क्लब ने 3-1 के साथ जीता बालीवॉल प्रतियोगिता का खिताब–

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में विजेेता टीम को 31 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का दिया...

चमोली: टीएचडीसी टनल हादसे का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण–

टनल के अंदर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा, शेष तीन लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश...

चमोली: गोपेश्वर में घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम–

कहा, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-- गोपेश्वर...

चमोली: टनल में लगातार हो रहा पानी का रिसाव, गले तक पहुंच रहा पानी : आपदा सचिव–

पीपलकोटी, 14 अगस्त 2026: टनल का निरीक्षण करने के बाद आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राहत एवं...

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...
error: Content is protected !!