थाला बैड़ में पहली बार पहुंची बस, तो चालक परिचालक का हुआ फूल मालाओं से स्वागत–

by | Apr 23, 2022 | चमोली, सड़क | 0 comments

 सड़क न होने से दस किलोमीटर पैदल चलते थे ग्रामीण– 

— चमोली जनपद में आज भी कई ऐसे गांव हैं, जहां सड़क न होने से ग्रामीण मीलों दूरी पैदल नापने को मजबूर हैं, अब धीरे-धीरे दूरस्थ गांव भी सड़क से जुड़ने लगे हैं. पोखरी विकास खंड का थाला बैड़ गांव सड़क से जुड़ा तो पहली बार यहां बस पहुंची. तो ग्रामीणों ने बस के चालक व परिचालक का फूल मालाओं से स्वागत किया. थाला बैड़ गांव के ग्रामीण अभी तक पोखरी तक जाने के लिए भी करीब दस किलोमीटर की पैदल दूरी नापते थे.

ग्राम प्रधान रमेश लाल और महिला मंगल दल अध्यक्ष कुसमा देवी ने बताया कि गांव में पोखरी-वल्ली खन्नी-थाला बैड़ सड़क के निर्माण से उन्हें पैदल दूरी नापने से मुक्ति मिली है. उन्होंने बताया कि मोहनखाल और थली में वाहन न मिलने के कारण उन्हें पोखरी बाजार तक जाने के लिए भी करीब दस किलोमीटर की पैदल दूरी नापनी पड़ती थी, अब वाहन में बैठकर अपने गंतव्य को जाएंगे। उन्होंने सड़क निर्माण के लिए क्षेत्रीय विधायक व जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है। ग्राम प्रधान व महिला मंगल दल की अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीणों के संघर्षों के बाद हमें सड़क की सुविधा मिली है. 

Latest News

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
error: Content is protected !!