नुकसानः आग लगने से धूं-धूंकर जली दो गौशालाएं–

by | Apr 27, 2022 | आगजनी, रूद्रप्रयाग | 0 comments

दुधारु गाय, भैंस, बछड़ा बंधे थे गौशाले में, हजारों रुपये की घास भी आग में हुई राख-

– रुद्रप्रयागः बसुकेदार उपतहसील के अरखुंड गांव में दो गौशालाओं में बुधवार को आग भड़क गई, आनन-फानन में लोगों ने गौशाले में बंधे मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। आग से हजारों रुपये की घास जलकर राख हो गया, इस दौरान गौशालाओं में बंधे चार मवेशियों को सुरक्षित अन्य जगह शिफ्ट कर दिया गया, आग लगने के कारणों का पता  नहीं चल पाया है.

ग्रामीणों ने प्रभावित पशुपालकों को मुआवजा देने की मांग की है, गौशाले में एक दुधारू गाय व उसका बछड़ा व एक गाबिन गाय और एक दुधारू भैंस बंधी हुई थी, उठता धुंआ देख पशुपालक सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गौशालाओं में बंधे मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकालकर अन्य गौशला में शिफ्ट किया गया, इसके बाद आग की लपटों से गौशाला में रखी घास व अन्य सामग्री के साथ ही आसपास के पेड़ों पर बंधा न्यार (सूखी घास) व चारापत्ती भी जलकर नष्ट हो गई, 

पूर्व ग्राम प्रधान धमेंद्र सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह चौहान, डा. ताबजर सिंह पडियार सहित अन्य लोगों ने बताया कि आग कैसे गौशलाओं तक पहुंची, इसका पता नहीं चल पाया है। अगर, तत्परता से आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था, बताया कि आग लगने से दोनों गौशालाओं को काफी क्षति पहुंची है। साथ ही आसपास के पेड़ों पर लटकाई गई घास भी जल चुकी है, उन्होंने तहसील प्रशासन से घटना की जांच कर प्रभावित पशुपालकों को मुआवजा देने की मांग की है.

Latest News

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...
error: Content is protected !!