थराली नगर पंचायत के वार्ड चार को सड़क से करें लाभान्वित–

by | Apr 28, 2022 | चमोली, सड़क | 0 comments

 ग्रामीणों के माध्यम से नगर पंचायत अध्यक्ष ने थराली विधायक से की सड़क की मांग–

चमोलीः नगर पंचायत थराली के वार्ड नंबर चार के निवासी लंबी दूरी पैदल आवाजाही करने को मजबूर हैं, कारण यह है कि वार्ड तक पहुंचने के लिए सड़क की सुविधा नहीं है, ग्रामीणों को करीब 500 मीटर की खड़ी चढाई नापकर अपने गंतव्य को पहुंचना पड़ रहा है, ग्रामीणों ने नगर पंचायत अध्यक्ष से वार्ड को सड़क से लाभान्वित करने की मांग की है, स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड में आज तक एक भी विकास कार्य नहीं हुए हैं, इसके बावजूद भी स्थानीय लोगों ने कोई आंदोलन या विरोध नहीं किया।

लेकिन अब लोग सड़क के लिए एकजुट हो गए हैं. नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा देवी भारती ने विधायक को भेजे पत्र में उंग तोक के बैंड से उंग गांव तक सड़क निर्माण की मांग की है, कहा गया कि सड़क न होने से ग्रामीणों का जनजीवन कठिनाईयों से गुजरता है, गांव के बुजुर्ग, बच्चों, गर्भवती महिलाओं को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

इधर, नगर पंचायत के सभासद कृष्णपाल, योगाचार्य मनोज सिंह, जगमोहन, सुरेंद्र, विनोद, चंद्रमोहन, अब्बल सिंंह, रेखा देवी आदि ने उंग तक सड़क निर्माण की मांग की है। कहा गया कि गांव का पैदल रास्ता भी कई जगहों पर टूटा पड़ा है, नगर पंचायत थराली पर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए लगातार दबाव बनाया जाएगा। 

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!