घोर कलियुग, ममता हुई शर्मसार, नवजात को झाड़ियों में फेंका–

by | Jul 28, 2021 | दुर्घटना | 0 comments

 कोटद्वार। पुलिस ने नवजात की जान बचा ली, झाड़ियों से उठा कर उस अबोध को सहला कर अस्पताल में भर्ती करा दिया। हैरान कर देने वाला मामला बुधवार को कोटद्वार का है। यहां एक न‌नविवाहिता ने ‌एक शिशु को जन्म देने के बाद झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने सूचना मिलने पर नवजात को झाड़ियों से निकालकर अस्पताल में भर्ती करा दिया। बच्चे की हालत अब सामान्य बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दो महिने पहले ही विवाहिता की शादी हुई थी। यह घटना कोटद्वार के भाबर क्षेत्र की है। ‌चिकित्सालय कोटद्वार को सूचना मिली कि किसी महिला ने एक नवजात को झााडियों में फेंका है, जिस पर पुलिस ने छानबीच शुरू की। जहां झाड़ियों में ढूंढने के बाद नवजात शिशु पुलिस को मिल गया। इस दौरान शिशु की सांसे चल रही थी, पुलिस टीम ने बच्चे को चादर में लपेट कर चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती करा दिया। जब इस मामले में पुलिस ने तहकीकात की तो, नवजात को फेंकने वाली महिला की पहचान भी हो गई। पुलिस की पूछताछ में महिला ने सबकुछ उगल दिया। महिला ने कहा कि आज सुबह चार बजे उसने एक नवजात शिशु को जन्म दिया था, जिसके बाद उसने नवजात के बारे में अपने सास-ससुर को ना बता कर घर के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने महिला के ‌खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  

Latest News

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...
error: Content is protected !!