सभी घायलों को जिला अस्पताल में किया जा रहा भर्ती, तीन लोग गंभीर घायल–
चमोलीः तेज रफ्तार मैक्स वाहन निजमुला घाटी में बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर गाड़ी पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, वाहन में दस लोग सवार थे, जिनमें से आठ लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है, सभी घायलों को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया जा रहा है, वाहन पगना से बिरही की ओर जा रहा था, अचानक गाड़ी गांव के नीचे पुल में अनियंत्रित होकर वाहन गदेरे में जा गिरा, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए, वाहन दुर्घटना होने पर स्थानीय लोग खाई में गए और घायलों को रेस्क्यू किया गया, चमोली थाने से भी पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है।

