सड़क निर्माण के लिए लाता गांव के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन–

by | May 2, 2022 | चमोली, सड़क | 0 comments

एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर छह मई तक काम शुरू नहीं होने पर आमरण अनशन की दी चेतावनी–

जोशीमठः सड़क निर्माण कार्य पूर्ण न होने पर लाता गांव के ग्रामीण आक्रोशित हैं, सोमवार को लाता गांव के ग्रामीणों ने जोशीमठ बाजार में जोरदार प्रदर्शन किया, उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर छह मई तक कार्य शुरू नहीं होने पर धरना प्रदर्शन और आमरण अनशन की चेतावनी दी है,

सोमवार को ताला गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में जोशीमठ पहुंचे और उन्होंने रैली निकालते हुए प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का कहना है कि मलारी रोड से लाता गांव के नंदा देवी मंदिर तक करीब डेढ किमी सड़क स्वीकृत है. जिस पर आधा कटिंग का काम हो चुका है, लेकिन उसके आगे काम लंबे समय से रुका हुआ है। जितनी सड़क बनी है वह भी वाहन चलाने लायक नहीं है, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के प्रति रोष व्यक्त करते हुए जमकर नारेबाजी की,

ग्रामीणों का कहना है कि इस साल लाता गांव में मां नंदा देवी की देवरा यात्रा भी शुरू होनी है, जिसको देखते हुए जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराया जाए, ताकि देव कार्य में आने वाले लोगों को आवाजाही में परेशानी न उठानी पड़े, ग्रामीणों ने नगर में जुलूस निकाते हुए तहसील पहुंचकर एसडीएम जोशीमठ को ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि छह मई तक सड़क पर काम शुरू नहीं हुआ तो वह आंदोलन शुरू करते हुए आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे, इस दौरान ग्राम प्रधान सरिता देवी, सुभद्रा देवी, उखा देवी, अंजू देवी, नंदी देवी, पार्वती देवी सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे.

Latest News

नंदप्रयाग में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बैसाखी मेला शुरू, सांस्कृतिक उत्साह का माहौल–

जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने की नगर पंचायत को पांच लाख, वार्डों को एक-एक लाख रुपये की...

उत्तराखंड: पंठाली कांठा बुग्याल के दीदार को पहुंची अ​​भिनेत्री सारा अली खान–

दोफन में किया रात्रि प्रवास, प्राकृतिक सुंदरता की खूब की तारीफ, भरपूर आनंद उठाया-- घनसाली (टिहरी)।...

चमोली: पशु क्रूरता के नियमों और प्रावधानों पर प्रभावी अनुपालन करें विभाग और हितधारक: जिलाधिकारी–

अश्व वंशीय पशुओं के संरक्षण को लेकर आयोजित की गई कार्यशाला, हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घोड़ा...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले अपने पेतृक गांव लौट सकेंगे देश के प्रथम गांव के ग्रामीण–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने बनाई व्यवस्था, होटल व्यवसायियों को भी...

चमोली: भव्य बनेगा बंड भूमियाल देवता का मंदिर, जनप्रतिनि​धियों और ग्रामीणों ने किया मंथन–

आगामी मां नंंदा की लोकजात यात्रा को लेकर भी हुई चर्चा, गांव-गांव में होगा बैठक का आयोजन-- पीपलकोटी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में रात को डायवर्ट रहेगा यातायात, रातभर चलेगा हाईवे पर सुधारीकरण कार्य–

20 अप्रैल तक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से चलेंगे रात को वाहन, पढ़ें पूरी खबर-- गोपेश्वर, 12...

चमोली: चमोली जनपद में प्रधान संगठन के कार्यकारी का हुआ विस्तार, उमेश खंडूड़ी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष–

ग्राम प्रधान महावीर सिंह रावत को बनाया जिला प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत-- गोपेश्वर...

आस्था: अंतिम चरण में पहुंची माता अनसूया की दिवारा यात्रा, कोट महादेव मंदिर में पहुंची डोली–

खल्ला गांव की माता अनसूया की रथ डाेली यात्रा देवलधार ज्वाला मंदिर से खल्ला गांव पहुंची, फूल मालाओं...

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...
error: Content is protected !!