आज अपनी मां से मिलने पहुंचेंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ–

by | May 3, 2022 | कोटद्वार, राजकाज | 0 comments

 तैयारियां हुई पूरीः मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंच रहे अपने गांव, पढ़ें, गांव में किन किन कार्यक्रमों में होंगे शामिल– 

कोटद्वारः आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गांव पंचूर पहुंच रहे हैं, वे अपराह्न तीन बजे गांव पहुंचेंगे, उनके पहुंचने की तैयारी में जिला प्रशासन से लेकर यूपी प्रशासन जुटा हुआ है। यूपी में सीएम की कुर्सी संभालने के बाद पहली बार योगी आदित्यनाथ अपने गांव व पैतृक घर पहुंच रहे हैं. बताया जा रहा है कि पंचूर में उनके घर में आज उनके छोटे भाई महेंद्र बिष्ट के बेटे का चूड़ाकर्म संस्कार, मुंडन कार्यक्रम भी है, सीएम योगी आदित्याथ के इस कार्यक्रम में भी शामिल होने की संभावना है.

सीएम योगी गांव में जनसभा को भी संबोधित करेंगे और अपनी मां का आशीर्वाद भी लेंगे. यहां यूपी और उत्तराखंड की पुलिस तैनात रहेगी. किसी को भी गांव में घुसने की अनुमति नहीं दी जा रही है. उनके घर के चौक में चारों ओर टेंट लगाया गया है. वे शाम तीन बजे अपने घर पहुंचेंगे और बताया जा रहा है, वे रात को अपने घर में ही रुकेंगे.  सीएम योगी महायोगी गुरू गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय विध्याणी, यमकेश्वर में अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ की मूर्ति का अनावरण करेंगे, यहां से कुछ ही दूरी पर उनका गांव पंचूर है,

पंचूर गांव को दुल्हन की तरह सजाया गया है. योगी आदित्यनाथ के बचपन के दोस्त व ग्रामीण भी यहां मौजूद रहेंगे. यमकेश्वर में तहसील के पास हेलीपेड बनाया गया है, यमकेश्वर के मंदिर में भी योगी आदित्यनाथ पूजा-अर्चना करेंगे. 

Latest News

चमोली: काली चट्टान बनी मुसीबत, बिरही-निजमुला सड़क पर फिर ठप हुई आवाजाही–

एक माह में कई बार मलबे से बंद हुई सड़क, ग्रामीण बोले-स्थायी उपचार नहीं हुआ तो बरसात में बढ़ेगी...

विद्यालयों में फर्स्ट एड बॉक्स पहुंचाकर सामाजिक दायित्व निभा रहा रूद्र सेवा संघ–

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पहल, संघ पदाधिकारी विद्यालयों में पहुंचकर कर रहे फर्स्ट एड बॉक्स...

चमोली: बदरीनाथ विधानसभा में उक्रांद का डोर-टू-डोर अभियान शुरू–

माणा, बदरीनाथ और बामणी गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष का...

जनसुरक्षा सर्वोपरि: श्री मद्यमहेश्वर धाम यात्रा अग्रिम आदेशों तक अस्थायी रूप से स्थगित–

भूस्खलन, मार्ग की संवेदनशील स्थिति एवं गौण्डारट्रॉली के मरम्मत कार्य को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल...

चमोली: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक–

गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, प्रभात फेरी, क्रॉस कंट्री रेस और...

​शिकंजा: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे–

सीसीटीवी फुटेज में थाली भेंट गणना कक्ष में संदिग्ध गतिविधियां करता हुआ पाया गया जेपी कंपनी का...

रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा...

देहरादून: चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार–

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की दिशा में बड़ा...

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...
error: Content is protected !!