नदी में गिरे वाहन में चालक का कोई पता नहीं, पुलिस ने रेस्क्यू अभियान किया शुरू–
चमोलीः मलारी हाईवे भापकुंड के पास एक कैंपर वाहन अनियंत्रित होकर धौली गंगा में गिर गया, वाहन में चालक का कोई पता नहीं चल पाया है। साथ ही वाहन में कितने लोग सवार थे, उनका भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि वाहन किसी कंपनी का था, जो हाईवे चौड़ीकरण कार्य में लगे हुए थे।

