बदरीनाथ में ह्दय गति रुकने से गढ़वाल मंडल विकास निगम के ‌रीजनल मैनेजर ने दम तोड़ा– 

by | May 13, 2022 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

बदरीनाथ धाम में अभी तक ह्दय गति रुकने से छह लोग तोड़ चुके दम– बदरीनाथः चार धामों में सर्वश्रेष्ठ मोक्ष धाम बदरीनाथ में गढ़वाल मंडल विकास निगम के रीजनल मैनेजर पान सिंह बिष्ट ने ह्दय गति रुकने से दम तोड़ दिया है, बदरीनाथ धाम में अभी तक ह्दय ‌गति रुकने से छह लोग दम तोड़ चुके हैं.  उच्च हिमालय क्षेत्रों में मौजूद चारधामों तक पहुंचने से पहले तीर्थयात्रियों को अपने स्वास्थ्य को संतुलित रखने के लिए विशेष एहतियात बरतनी जरुरी है. 

चमोली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसपी कुड़ियाल ने बताया कि मैदानी क्षेत्रों से सीधे उच्च हिमालय क्षेत्रों में पहुंचने से पहले तीर्थयात्रियों को अपने स्वास्थ्य के लिए कुछ बातों पर विशेष ध्यान देना जरुरी है, उच्च हिमालय क्षेत्रों में ऑक्सीजन कम होती चली जाती है, जिससे बुजुर्गों, सांस की बीमारी, ह्दय रोगी व कोमोर्बिडिटी (अन्य शारीरिक बीमारी) वाले मरीजों को सांस से संबंधी दिक्कतें आ जाती है, जिससे उनके फेफड़ों में सूजन आ जाती है। सांस लेना दूभर हो जाता है, कभी कभी यह हार्ट अटैक का भी रूप ले लेता है,

इससे बचने के लिए तीर्थया‌त्रियों को यात्रा पर जाने के लिए पर्याप्त समय लेकर आना चाहिए, छह से आठ हजार की ऊंचाई पर पहुंचने पर यात्री को यहां कम से कम 24 घंटे विश्राम करना चाहिए, जिससे शरीर में विपरीत प्रभावों से लड़ने की क्षमता पैदा हो जाती है। इसके बाद वे उच्च हिमालय क्षेत्र में पहुंचने के लिए काफी हद तक स्वस्थ हो जाते हैं। इससे मृत्यु होने का खतरा भी काफी हद तक टाला जा सकता है।

Latest News

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...

चमोली: पुलिस अधीक्षक चमोली ने मासिक अपराध गोष्ठी में की अपराधों की समीक्षा–

उत्त्कृष्ठ कार्य करने पर पुलिस अ​धिकारियों और कर्मियों को किया सम्मानित-- गोपेश्वर, 25 अगस्त 2026:...

चमोली: लंगसी गांव में हुआ माता इंद्रामति की डोली का भव्य स्वागत–

ढोल-दमाऊं की थाप पर झूमी माता की डोली, श्रद्धालुओं ने की विशेष पूजा-अर्चना-- पीपलकोटी, 25 अगस्त...
error: Content is protected !!