अभी तक चारधाम यात्रा पर पहुंचे 34 तीर्थयात्रियों ने दम तोड़ा–
–चारधाम यात्रा पर पहुंच रहे तीर्थयात्री ऑक्सीजन की कमी के कारण दम तोड़ रहे हैं, रविवार को यमुनोत्री धाम के दर्शन करने पहुंचे तीर्थयात्री पुरनेद्र सरकार (70 वर्ष) पुत्र हरेंद्र नाथ सरकार निवासी, कुच विहार, थाना कुच विहार, पश्चिम बंगाल की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में ह्दय गति रुकने से मौत हो गई है, पुलिस की ओर से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, अभी तक चारधाम यात्रा पर पहुंचे 34 तीर्थयात्री ह्दय गति रुकने से दम तोड़ चुके हैं.

