यात्रा करने से पहले श्रद्धालु जरूर कराएं अपने दिल की जांचः डॉ. त्रिपाठी–

by | May 15, 2022 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

 गोपेश्वर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 457 लोग पहुंचे, निशुल्क दवाईयां ली– 

गोपेश्वरः  देहरादून स्थित वेलमेड हॉस्पिटल व संजीवनी हेल्थकेयर गोपेश्वर की ओर से रविवार को नगर क्षेत्र में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य ‌शिविर का आयोजन किया गया, इस दौरान ईजीसी, ब्लड़ प्रेशर, ब्लड़ शुगर व डॉक्टर परामर्श नि:शुल्क किया गया, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत और जिला अस्पताल के जनरल सर्जन डा. एलएस पुनेठा ने शिविर का शुभारंभ किया.हैल्थ कैंप का उद्धाटन जिला को ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन श्री गजेंद्र सिंह रावत और वरिष्ठ  जनरल सर्जन  डॉ. एल. एस. पुनेठा ने किया। उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि उत्तराखंड के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. चेतन शर्मा जी की टीम खुद देहरादून से चलकर पहाड़ों में आई है,

उन्होंने कहा कि पहाड़ों में समय से इलाज ना मिलने से कई हृदय़रोगयों की मृत्यु हो जाती है लेकिन आज वेलमेड हॉस्पिटल ने इस कैंप का आयोजन करके बहुत ही पुण्य का काम किया है। 
इस मौके पर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सी.पी. त्रिपाठी ने मरीजों की जांच करने के साथ ही उन्हें हृदय रोगों से बचने के उपाय भी बताएं। उन्होंने कहा कि चारधाम पर आने वाले यात्रियों को भी यात्रा करने से पहले अपने कुछ जरूरी टेस्ट जैसे ईसीजी, ईको, टीएमटी आदि करवाने चाहिए।
साथ  ही न्यूरो के मरीजों की जाँच  डॉ. वसु  गहलोत ने की, उन्होंने  कहा की इस कैंप में  कई लोग ऐसे आये  थे  जिन्हें न्यूरो की गंभीर समस्या थी  लेकिन जानकारी ना होने के कारण  वह  लोग इसे सामान्य बीमारी समझ  रहे थे, अब मैंने उन्हें सही  इलाज काराने का परामर्श दिया है, इस मौके पर वेलमेड हॉस्पिटल के जीएम श्री प्रकाश रावत,मैनेजर  श्री सुनील कुकरेती, भगवती प्रसाद रतूड़ी, डॉ आनंद शुक्ला, अंशुया भट्ट, महाबीर बर्थवाल, चरण  सिंह, विकास सेमवाल, मनदीप  नौटियाल, किरण, धर्मपाल आदि मौजूद रहें।

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!