बदरीनाथ हाईवे पर यात्रियों का वाहन कंक्रीट के ढेर से टकराया, सात घायल–

by | May 16, 2022 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा कर लौट रहे थे, वाहन का हुआ ब्रेक फेल, बड़ा हादसा टला– 

जोशीमठः सोमवार को बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों के वाहन का ब्रेक फेल होने पर वाहन पांडुकेश्वर के पास सड़क किनारे कंक्रीट के ढेर से टकरा गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। यदि वाहन चट्टानी भाग से गुजर रहा होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था, हादसे में सात यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ लाया गया है, यहां डॉक्टर घायलों का उपचार कर रहे हैं, बता दें कि सोमवार को दोपहर में गुजरात के 13 यात्रियों का दल बदरीनाथ के दर्शन कर टैंपो ट्रैवलर से वापस लौट रहा था, गोविंदघाट के समीप पिनोला घाट के पास अचानक वाहन का ब्रेक फेल हो गया, चालक ने सूझबूझ का परिचय देकर वाहन को कंकरीट के ढेर से टकरा दिया,

चालक ने ब्रेक फेल होने की बात ती‌र्थयात्रियों को नहीं बताई, बाद में जब यह हादसा हुआ, तो तब चालक ने ब्रेक फेल होने की बात कही. इस दौरान सामने से आ रही कार को भी वाहन से हल्की टक्कर लगी, घायलों में निशित पुत्र दिनेश करकर (25), दिनेश करकर पुत्र लालजी बैध (49), जयश्री पत्नी दिनेश करकर (48), प्रतिमा पत्नी बिपिन पांडया (57), राजवी पुत्री बिपिन पांडया (23), बिपिन पांडया पुत्र जयंती बैध (52) और द्विवेश (45) सभी निवासी जूनागढ़ गुजरात के रहने वाले हैं. सभी का इलाज जोशीमठ अस्पताल में चल रहा है. 

Latest News

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...

चमोली: पुलिस अधीक्षक चमोली ने मासिक अपराध गोष्ठी में की अपराधों की समीक्षा–

उत्त्कृष्ठ कार्य करने पर पुलिस अ​धिकारियों और कर्मियों को किया सम्मानित-- गोपेश्वर, 25 अगस्त 2026:...

चमोली: लंगसी गांव में हुआ माता इंद्रामति की डोली का भव्य स्वागत–

ढोल-दमाऊं की थाप पर झूमी माता की डोली, श्रद्धालुओं ने की विशेष पूजा-अर्चना-- पीपलकोटी, 25 अगस्त...
error: Content is protected !!