पर्यावरण संरक्षण के साथ ही उर्गम घाटी में चल रहा पानी उगाओ अभियान–

by | May 20, 2022 | चमोली, पेयजल, रचनात्मक | 0 comments

परंपरागत जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने को महिला मंगल दल आया आगे–

जोशीमठः अपने में जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों को समेटे खूबसूरत उर्गम घाटी में महिला मंगल दल और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने  परंपरागत जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने की सार्थक पहल शुरू की है। लोक विज्ञान संस्थान देहरादून स्थानीय कल्प क्षेत्र में कार्यरत स्वैच्छिक संगठन जय नंदा देवी स्वरोजगार शिक्षण संस्थान (जनदेश), महिला मंगल दल पिलखी व युवक मंगल दल के संयुक्त प्रयासों से पंच केदार के कल्पेश्वर घाटी में चार जल स्रोतों के पुनर्जीवित करण के लिए कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

पिलखी गांव में मगरा नामक जल स्रोत के ऊपर जलतियों का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। ग्राम संगठन की पदाधिकारी प्रीति देवी ने कहा कि इस प्रयास से जल स्रोत पुनर्जीवित हो सकते हैं। युवक मंडल अध्यक्ष नंदा सिंह ने कहा की हमारे गांव में पानी का बड़ा संकट है, इस प्रयास से जल स्वरूप पुनर्जीवित हो सकता है। पीएसआई के धर्मेंद्र राणा ने कहा कि समुदाय आधारित कामों में जनभागीदारी से ही निरंतर विकास हो सकता है।

लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े लक्ष्मण सिंह नेगी ने कहा कि जन संगठनों की ताकत हमारी ताकत है। हम लोगों ने जो भी सफलता हासिल की वह जन सरोकारों से प्राप्त हुई है। कम्युनिटी आधार पर सामुदायिक कार्यकर्ता राजेंद्र रावत ने भी लोगों से अपील की है कि लोग इसको एक रचनात्मक पहल से काम को आगे बढ़ाएं। इस गांव में 840 जल तलैया बनाई जानी है, जिसमें 70% मजदूरी भुगतान, 25 प्रतिशत सामुहिक श्रमदान और पांच प्रतिशत ग्रामकोष में जाएगा। इसी तरह से कल्पेश्वर घाटी के भरकी, सलना, पिलखी आदि गांव के जल स्रोतों के ऊपर इस तरह के काम को बढ़ावा दिया जा रहा है। 

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!