चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाला मास्टरमाइंड चमोली पु‌लिस की गिरफ्त में–

by | Jun 1, 2022 | चमोली, ठगी | 0 comments

पढें, कैसे भोलेभाले तीर्थयात्रियों को फंसाता था अपने जाल में, पुलिस ने बैंक खाते भी किए फ्रीज– 

गोपेश्वरः चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर के टिकट ब‌ुकिंग के नाम पर तीर्थयात्रियों के साथ ठगी करने वाले मास्टर माइंड को चमोली पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। पुलिस दस दिनों तक ठग की खोज में विहार में ही रही, बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने मामले का खुलासा किया। चमोली पुलिस की ओर से एक के बाद एक क्राइम के मामले उजागर कर ठगी के शिकार हुए लोगों को राहत देने में लगी हुई है। मामला 15 मई का बदरीनाथ का  है। बदरीनाथ कोतवाली में श्रद्घालु अंंबरीश कुमार ने पुलिस को बताया कि हिमालयन हेली सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा केदारनाथ हेतु ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर उनके साथ 24,590/ रुपये की ठगी की गई है। एसपी श्वैता चौबे ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने तत्काल अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया। गोविंदघाट थाने के उपनिरीक्षक विनोद चौरसिया को जांच सौंपी गई। विभिन्न माध्यमों से पुलिस ने अभियुक्त विभीषण महतो पुत्र गणेश महतो निवासी- ग्राम भवानी बीघा थाना- वारिसलीगंज जनपद नवादा, उम्र -19 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। और ठग को गोपेश्वर लाया गया। ठग विभीषण द्वारा अब तक देशभर में अलग-अलग लोगों से 15 से 20 लाख की धोखाधड़ी की जा चुकी है। एसपी श्वेता चौबे ने इस कार्रवाई पर पुलिस टीम को पांच हजार रुपये ईनाम स्वरुप देने की घोषण की है। 

ऐसे बुनते थे ऑनलाइन ठगी का जाल–
ठग विभीषण ने पुलिस को बताया कि केदारनाथ व बद्रीनाथ हेतु हैलीकॉप्टर बुकिंग हेतु फर्जी वेबसाइट्स तैयार करने व उन साइट्स की होस्टिंग के लिए तेलंगाना निवासी एक इंजीनियर की मदद ली जाती है, जिसे अभियुक्त द्वारा प्रतिदिन 4000/- से 5000/- रुपये भुगतान किया जाता है। ताकि फर्जी वैबसाइट्स गूगल पर सर्च करने पर सबसे ऊपर दिखाई दे। चारधाम यात्रा के दौरान हैलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर लोगों से ठगी के लिए अभियुक्त द्वारा दो अलग-अलग साइट्स 1- https://www.himalayanheliservice.com2- https://www.kedarnathjourney.com बनवाई गई हैं। 

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!