गोपेश्वरः नगर पालिका अध्यक्ष के उपचुनाव में 12903 मतदाता करेंगे मतदान–

by | Jun 2, 2022 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारियां, 12 जून को होगा मतदान, पढ़ें कौन-कौन प्रत्याशी मैदान में —

गोपेश्वर। नगर पालिका गोपेश्वर के अध्यक्ष पद पर 12 जून को होने वाले उपचुनाव में 12903 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 6580 पुरुष और 6323 महिला मतदाता शामिल हैं।

उपचुनाव को लेकर चमोली निर्वाचन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका अध्यक्ष पद पर तीन नामांकन हुए हैं। जिसमें भाजपा से पुष्पा पासवान, कांग्रेस से नरेंद्र लाल भारती और निर्दलीय सोहन लाल शामिल हैं। सोहन लाल को चुनाव चिह्न कुलाड़ी आवंटित किया गया है।

नगर क्षेत्र के 18 मतदेय स्थलों पर निर्वाचन संपन्न कराया जाएगा। जिसमें आरक्षित सहित 80 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कर्मियों को छह और 11 जून को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतदान 12 जून को बेलेट पेपर पर होगा। 14 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में मतगणना होगी। बता दें कि नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र लाल के आकस्मिक निधन के बाद अध्यक्ष की सीट रिक्त हो गई थी। 

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!