विश्व पर्यावरण दिवस पर निकाली जन जागरुकता रैली– 

by | Jun 5, 2022 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

नंदानगर घाट में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों ने निकाली रैली– 

चमोलीः अलकनंदा वन प्रभाग गोपेश्वर की नंदाकिनी  रेंज की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न जगहों पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नंदानगर घाट बाजार में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व समस्त रेंज वन कर्मियों द्वारा प्लाास्टिक कूड़ा निस्तारण हेतु जन जागरुकता रैली भी आयोजित की गई। रैली के साथ ही कूड़ा एकत्रित कर उसे नष्ट किया गया। पर्यावरण दिवस के मुख्य अतिथि वन सरपंच फाली सबर सिंह रावत ने सभी लोगों से पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया। 

इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी, उपराजिक बचन सिंंह राणा, उपराजिक बीजूलाल भारती, वन दरोगा बुद्घिबल्लभ जोशी, अरविंद सिंह, आशीष उनियाल, शुभम नायक आदि मौजूद रहे। 

error: Content is protected !!