गांव के बीचोंबीच गौशाले में भड़की आग, जिंदा जले 12 मवेशी–

by | Jun 8, 2022 | आगजनी, चमोली | 0 comments

कैसे लगी गौशाले में आग, जांच शुरू, रात ग्यारह बजे की है घटना– 

गोपेश्वरः कुजौं-मैकोट गांव में मंगलवार रात को करीब साढ़े दस बजे एक गौशाले में आग भड़क गई। आग इतनी विकराल थी कि महज बीस मिनट में ही गौशाले में बंधे 12 मवेशी जिंदा जल गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि रात आठ बजे गौशाले में मवेशियों को घास देने और दूध निकालने के बाद उनकी माता घर गई, लेकिन रात करीब ग्यारह बजे गौशाले के आसपास के लोगों ने उन्हें फोन पर बताया कि उनकी गौशाले में आग लग गई है।

जब वे मौके पर पहुंचे तब तक गौशाला धू धूकर जल रही थी। सिर्फ बीस मिनट में ही गौशाला राख में तब्दील हो गई। इससे डब्बल सिंह नेगी की एक जर्सी गाय, एक बदरी गाय, जर्सी गाय का बछड़ा, गाय का बछ़डा और दो बैल तथा दलीप सिंंह नेगी के दो बेल, एक जर्सी गाय, एक उसका बछड़ा, एक बदरी गाय और एक उसका बछड़ा जिंदा जल गए।

रात करीब एक बजे फायर का वाहन भी मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। गौशाले के इर्द-गिर्द कहीं आग भी नहीं लगी थी, जिससे यह पता नहीं चल पा रहा है कि आखिर गौशाले में आग कैसे लगी। बुधवार को सुबह राजस्व और पुलिस टीम जांच के लिए गांव में पहुंच गई है।  

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!