सिर में हेलमेट के प्रहार से घायल हुए पीआरडी जवान की मौत–

by | Jun 11, 2022 | आरोप, कार्रवाई, रूद्रप्रयाग | 0 comments

सिर में हेलमेट के प्रहार से घायल हुए पीआरडी जवान की मौत–

पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार, सोनप्रयाग कोतवाली में दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा, पढ़ें, क्या था मामला– 

गुप्तकाशीः केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग में नौ जून को एक पुलिस कांस्टेबल और पीआरडी जवान के बीच कहासुनी हुई जिसके बाद दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। पुलिस जवान ने पीआरडी जवान के सिर पर हेलमेट का जोरदार प्रहार किया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। बृहस्पतिवार को देर रात जवान ने एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पुलिस ने हत्यारोपी कांस्टेबल दीपक चंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने आरोपी कांस्टेबल को तत्काल निलंबित कर‌ दिया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस कांस्टेबल को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतक पीआरडी जवान के परिजनों को सीएम राहत कोष से एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

कहा गया कि परिवार के एक सदस्य को पीआरडी के माध्यम से रोजगार दिया जाएगा। इस मारपीट के बाद पीआरडी जवान की हत्या के मामले में सोनप्रयाग के व्यापारियों ने बाजार बंंद रखा। जिस पर प्रशासन ने इस पूरे प्रकरण में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। 

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!