साथियों से बिछुड़े मां-बेटे को पुलिस ने मिलाया– 

by | Jun 12, 2022 | आस्था, चमोली, सामाजिक कार्य | 0 comments

तीर्थयात्रा पर पहुंचे थे फिरोजपुर पंजाब के यात्री, चमोली पुलिस बनी देवदूत– 

चमोलीः प्रसिद्घ तीर्थ हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए तीर्थ यात्रियों के दल से मां बेटे बिछड़ गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों को तलाशकर साथियों से मिलाया। शनिवार रात नौ बजे फिरोजपुर पंजाब निवासी अमृत कौर ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी दोस्त चरणजीत कौर अपने पंद्रह वर्षीय बेटे प्रीत कमल के साथ सुबह साढ़े नौ बजे भ्यूंडार आ गए थे। लेकिन देर रात तक भी वे घांघरिया नहीं पहुंच पाए हैं। काफी तलाश के बाद भी दोनों का पता नहीं चल पाया।

उप निरीक्षक नरेंद्र कोटियाल ने पुलिस टीम के साथ दोनों की तलाश शुरू की। घांघरिया गुरुद्वारा के सेवादारों ने बताया कि रात आठ बजे दोनों को गुरुद्वारे में देखा गया। रात अधिक होने और होटल बंद होने पर उनको तलाश पाना संभव नहीं हो पा रहा था।

सुबह होते ही दोनों की तलाश शुरू की गई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को ढूंढ निकाला। साथियों से मिलने पर बाद मां-बेटे के साथ उनके साथियों ने राहत की सांस ली। तीर्थयात्रियों ने चमोली पुलिस का आभार जताया। 

Latest News

नंदप्रयाग में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बैसाखी मेला शुरू, सांस्कृतिक उत्साह का माहौल–

जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने की नगर पंचायत को पांच लाख, वार्डों को एक-एक लाख रुपये की...

उत्तराखंड: पंठाली कांठा बुग्याल के दीदार को पहुंची अ​​भिनेत्री सारा अली खान–

दोफन में किया रात्रि प्रवास, प्राकृतिक सुंदरता की खूब की तारीफ, भरपूर आनंद उठाया-- घनसाली (टिहरी)।...

चमोली: पशु क्रूरता के नियमों और प्रावधानों पर प्रभावी अनुपालन करें विभाग और हितधारक: जिलाधिकारी–

अश्व वंशीय पशुओं के संरक्षण को लेकर आयोजित की गई कार्यशाला, हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घोड़ा...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले अपने पेतृक गांव लौट सकेंगे देश के प्रथम गांव के ग्रामीण–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने बनाई व्यवस्था, होटल व्यवसायियों को भी...

चमोली: भव्य बनेगा बंड भूमियाल देवता का मंदिर, जनप्रतिनि​धियों और ग्रामीणों ने किया मंथन–

आगामी मां नंंदा की लोकजात यात्रा को लेकर भी हुई चर्चा, गांव-गांव में होगा बैठक का आयोजन-- पीपलकोटी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में रात को डायवर्ट रहेगा यातायात, रातभर चलेगा हाईवे पर सुधारीकरण कार्य–

20 अप्रैल तक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से चलेंगे रात को वाहन, पढ़ें पूरी खबर-- गोपेश्वर, 12...

चमोली: चमोली जनपद में प्रधान संगठन के कार्यकारी का हुआ विस्तार, उमेश खंडूड़ी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष–

ग्राम प्रधान महावीर सिंह रावत को बनाया जिला प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत-- गोपेश्वर...

आस्था: अंतिम चरण में पहुंची माता अनसूया की दिवारा यात्रा, कोट महादेव मंदिर में पहुंची डोली–

खल्ला गांव की माता अनसूया की रथ डाेली यात्रा देवलधार ज्वाला मंदिर से खल्ला गांव पहुंची, फूल मालाओं...

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...
error: Content is protected !!