नगर पालिका अध्यक्ष के उपचुनाव में मात्र 34.85 प्रतिशत हुआ मतदान–

by | Jun 12, 2022 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

11 वार्डों में 12903 मतदाताओं में से 4497 ने किया मताधिकार का प्रयोग, सूची में नाम न होने से बैरंग लौटे कई मतदाता– 

गोपेश्वरः नगर पालिका परिषद गोपेश्वर के अध्यक्ष पद पर रविवार को हुए उपचुनाव में मात्र 34.85 प्रतिशत मतदान हुआ। पालिका के 11 वार्डों में 12903 मतदाताओं में से 4497 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कई मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब थे, जिससे लोग मतदान केंद्रों से मायूस होकर लौटे। अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे तीनों प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई है।

गोपेश्वर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर रविवार को उपचुनाव हुआ। पालिका के 11 वार्डों में बने 18 पोलिंग बूथों पर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। पहले दो घंटे में 9.24 प्रतिशत वोट पड़े। उसके बाद अगले दो घंटे में भी मतदान में कोई खास तेजी नहीं आई और दोपहर 12 बजे मतदान 20.06 प्रतिशत ही हो पाया। शाम चार बजे तक कुल 31.40 प्रतिशत ही वोटिंग हुई। शाम पांच बजे मतदान संपन्न हो गया।

मतदान संपन्न होने पर वोटिंग का प्रतिशत 34.85 रहा। मतदान के बाद मतपेटियों को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में बने स्ट्रांग रुम में रखा गया है। गोपेश्वर नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर भाजपा से पुष्पा पासवान, कांग्रेस से नरेंद्र लाल भारती और निर्दलीय सोहन लाल चुनाव मैदान में हैं। 14 जून को मतगणना होगी, उसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। 

Latest News

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...
error: Content is protected !!