आक्रोशः  कुष्मांडा महायज्ञ समिति को आया कोर्ट का नोटिस– 

by | Jun 18, 2022 | आरोप, आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

इन दिनों मंदिर में चल रहा है महायज्ञ, पढ़ें क्या है पूरा मामला– 

अगस्त्यमुनिः कुष्मांडा गांव में क्षेत्र की आराध्य देवी माता कुष्मांडा के मंदिर में जहां एक ओर आचार्य ब्राह्मणों द्वारा वेद मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ कुंड में सैकड़ों मंत्रों की आहूतियां दी जा रही हैं, वहीं मंदिर के यज्ञ समिति को न्यायालय का नोटिस मिलने से हड़कंप मच गया है। कुमड़ी गांव में 12 जून से चल रहे नौ दिवसीय महायज्ञ में परंपरागत हक हकूकों को खत्म किए जाने से नाराज ब्रह्ममंडली बेंजी ने विरोध जताते हुऐ यज्ञ समिति को नोटिस भेजा है।

कहा गया ‌है कि साल 2004 में 5 ब्राह्मण जिनमें विष्णु दत्त बेंजवाल, रमेशचंद्र बेंजवाल, चंद्र प्रकाश बेंजवाल, पुरुषोत्तम बेंजवाल, संजय बेंजवाल ने कुमड़ी में यज्ञ सम्पादित किया था। इससे पूर्व वर्ष 1911-12 के महायज्ञ में दिवाकर दत्त बेंजवाल यज्ञाधिकारी थे। लेकिन इस बार वर्षों पुरानी परंपरा की अनदेखी करते हुऐ यज्ञ समिति ने मनमाने ढंग से यज्ञ प्रारंभ किया है।

कुमड़ी ग्राम की कुमासैणी माता को मुनि अगस्त्य द्वारा उत्पति नव शक्तियों में से एक माना जाता है। क्षेत्र में मुनि अगस्त्य से जुड़े सभी 22 मठ मंदिरों में निश्चित समयातंराल पर महायज्ञ की परंपरा है। इस परंपरा में कुणजेटी, बेंजी, सिल्ला, बीरों देवल के ब्राह्मण नियत रूप से यज्ञ आचार्य, ब्रह्मा, चार चरणों के अधिकारी होते है। किन्तु इस बार प्राचीन परंपराओं को दरकिनार करते हुए बेंजी और बीरों देवल गाँव के हक हकूकों को षडयंत्र स्वरूप फैलाए गये झूठ के आधार पर खत्म करते हुए सिल्ला के ब्राह्मण यज्ञाचार्य, ब्रह्मा और चरणों में बैठ गए। जिसका समस्त पंच ब्राह्मण बेंजी और बीरों देवल ने विरोध जताया है।  

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!