तीर्थयात्रियों के वाहन के ऊपर गिरे बोल्डर, पत्थर, महिला यात्री की मौत– 

by | Jun 29, 2022 | दुर्घटना, रूद्रप्रयाग | 0 comments

चालक सहित मैक्स वाहन में सवार थे 11 तीर्थयात्री, एसडीआरएफ बनी मददगार–  

गुप्तकाशीः केदारनाथ यात्रा से लौट रहे तीर्थ यात्रियों का वाहन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर मुनकटिया में पहाड़ी से गिरे भारी बोल्डरों की चपेट में आकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में महाराष्ट्र की एक महिला यात्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चालक सहित अन्य 10 यात्री घायल हो गए, जिसमें एक 12 वर्ष का बच्चा भी शामिल हैं। घायलों को एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनप्रयाग अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां से कुछ यात्रियों को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग के लिए रेफर किया गया है।

घटना अपराह्न में साढ़े तीन बजे की है। केदारनाथ के दर्शन कर महाराष्ट्र, बिहार व नेपाल के 10 यात्री गौरीकुंड पहुंचे। यहां से वह शटल सेवा (टैक्सी-मैक्सी) के जरिए लगभग सवा चार बजे सोनप्रयाग के लिए रवाना हुए। वाहन अभी बमुश्किल दो किमी आगे ही पहुंच पाया था कि मुनकटिया में पहाड़ी से भरभराकर भारी बोल्डर व पत्थर वाहन के ऊपर जा गिरे, जिससे सभी यात्री वाहन में ही फंस गए। इस दौरान वाहन का आगे का पूरा हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इतना सही रहा कि सडक़ किनारे रेलिंग के चलते वाहन अटक गया, अन्यथा डेढ़ सौ मीटर नीचे मंदाकिनी नदी में गिरता।

दुर्घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर कर्ण सिंह रावत के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम ने वाहन में फंसे यात्रियों को निकाला शुरू किया। इस हादसे में पुष्पा मोहन भोंसले (62) पत्नी मोहन भोंसले, निवासी कास्टी, अहमद नगर महराष्ट्र की वाहन के अंदर दबने से दर्दनाक मौत हो गई। शव को निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को आयरन कटर से वाहन का एक हिस्सा भी काटना पड़ा।

जबकि वाहन चालक रमेश सिंह (36) पुत्र गब्बर सिंह, निवासी बडासू, गुप्तकाशी और टीका राम (32) निवासी नेपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों लोगों को बमुश्किल से वाहन से बाहर निकाला गया। वहीं, कृष्णा काले (12) पुत्र बाला साहेब, ज्योति बाला साहेब काले (40) पत्नी बाला साहेब, कल्पना काले रंगनाथ (59) पत्नी जगदीश काले रंगनाथ, राम सालूंके (38) पुत्र दत्तामेय, निवासी श्रीगोंदा, अहमदनगर महाराष्ट्र, गौतम कुमार (24) पुत्र सुनील कुमार मंडक व शिव कुमार (24) पुत्र ओम प्रकाश, निवासी पटना, बिहार, अंकित शर्मा (21) पुत्र उमाशंकर संतोष, निवासी जम्मुई, बिहार और पलमन (30), निवासी नेपाल को हल्की चोंटे आई हैं। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कर्ण सिंह रावत ने बताया कि एक साथ टनों बोल्डर व पत्थर वाहन के ऊपर गिरने से यह हादसा हुआ है।  

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!