जरुरी हो, तभी करना आजकल सफर, टूटी सड़कों पर इस तरह हो रहा मुश्किलों भरा सफर —

by | Aug 2, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments

चमोली/ऊखीमठ। आजकल भारी बारिश के कारण सड़कों पर सफर खतरनाक बना हुआ है। कहीं चट्टानों से पत्थर छिटक रहे हैं तो कहीं सड़क धंस गई है। शनिवार रात को मनसूना क्षेत्र में भारी बारिश के कारण मनसूना बाजार के समीप बरसाती गदेरे में बाड़ जैसी स्थिति उत्पन हो गई है। यहां एक क्रशर मशीन को भी भारी नुकसान पहुंचा है और मधु गंगा के किनारे टनों मलबा अटका हुआ है। वहां वाहनों की आवाजाही भी सोमवार को सुबह 10 बजे तक बाधित रही, वहीं, गोपेश्वर-ऊखीमठ-कुंड मोटर मार्ग दिलमी गांव के ठीक नीचे करीब 10 मीटर तक धंस गया है। भू-धंसाव अभी भी लगातार जारी है। भू-धंसाव से दिलमी गांव को जाने वाली सड़क और अनुसूचित जाति के आवासीय मकानों को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। इन मकानों का पुनर्वास करना भी बेहद जरुरी हो गया है। सोमवार को दिनभर यहां भू-धंसाव जारी था। मोटर साइकिल सवार तो जैसे-तैसे अपने वाहनों को आर-पार करते रहे, लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही दिनभर नहीं हुई। यहां जेसीबी से हिल कटिंग भी नहीं किया जा सकता है। यहां कभी भी लंबे समय के लिए सड़क बाधित हो सकती है। सड़क की यथास्थिति को देखने के लिए लोनिवि (एनएच) के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। वहीं, सड़क बाधित होने े लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सावन माह के कारण इन दिनों कई स्थानीय लोग तुंगनाथ, मदमहेश्वर सहित कई अन्य धार्मिक स्थलों में मत्था टेकने पहुंच रहे हैं। लेकिन सड़कों की दयनीय स्थिति के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!