चमोलीः बारिश ने रोकी ग्रामीणों की राह, यहां 40 से अधिक सड़कें बंद–

by | Jul 10, 2022 | आपदा, चमोली, सड़क | 0 comments

पोखरी में हुई सर्वाधिक 60 मिमी बारिश, लगातार हो रही बारिश से लोग परेशान– 

गोपेश्वरः चमोली जनपद में रुक-रुककर हो रही बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों की स्थिति बेहद खरा‌ब हो गई है। कई सड़कों की स्थिति तो इतनी खराब है कि उनको खुलने में काफी समय लग सकता है। सड़कों के बंद होने से 100 से अधिक गांवों के लोगों की आवाजाही पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई है।

बरसात शुरू होते ही जिले में सड़कों के बंद होने का सिलसिला शुरू हो गया था। तब से हर दिन बंद होने वाली सड़कों की संख्या में इजाफा ही होता जा रहा है। पोखरी क्षेत्र के हापला-गुणम-नैन नौली, पोखरी-वल्ली-हरिशंकर, उडामांडा-रौता, जौरासी-तोणजी, कलसीर-नैल नौली, पोखरी-हापला-बामनाथ आदि सड़कें बंद पड़ी हैं। इसके अलावा तोली-कलसीर, नंदप्रयाग-भैरणी, देवलधार-कलचुना, घाट-उस्तोली, कुहेड़-मैठाणा, लासी-सरतोली आदि सड़कें भी अवरुद्ध हैं। जो सड़कें मलबा आने से बंद हुई हैं उनको विभाग की ओर से जल्दी खोल दिया जा रहा है, लेकिन कई सड़कें ऐसी हैं जिनके पुस्ते टूट गए या कई जगह पर सड़क पूरी बह गई है। 

ऐसी सड़कों को खोलने में काफी समय लग रहा है। सड़कों के बंद होने से ग्रामीण इलाकों के लोगों का बाजारों से संपर्क कट गया है। लोगों को जरूरी कामों के लिए पैदल ही चलना पड़ रहा है। इधर, शनिवार रात को पोखरी क्षेत्र में सबसे अधिक बारिश रिकार्ड की गई। यहां पर 60 मिमी बारिश हुई है। जबकि कर्णप्रयाग क्षेत्र में 38, चमोली तहसील क्षेत्र के अंतर्गत 37.4, जोशीमठ में 14.4 मिमी बारिश हुई है। इसके अलावा अन्य जगह पर हल्की बारिश रिकार्ड की गई। 

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!