कोटेश्वर में पैर फिसलने से नदी में बहा पुलिस जवान, स्थान के बाद गंगा जल लेने गया था जवान–
रुद्रप्रयागः प्रसिद्घ कोटेश्वर महादेव मंदिर के समीप एक व्यक्ति पांव फिसलने के कारण नदी में बह गया। नदी का तेज बहाव होने के कारण बहे व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिला है। नदी में बहा व्यक्ति पुलिस जवान था।
रविवार को दोपहर में पुलिस के कुछ जवान कोटेश्वर गए हुए थे। इस दौरान वायरलेस अनुभाग में तैनात पुलिस जवान जगत बंधु जोशी, यमकेश्वर ब्लॉक पौड़ी गढ़वाल, दौरान गुफा के समीप घाट पर स्नान व गंगाजल लेने पहुंचा। लेकिन उसका पैर फिसल गया, जिससे वह नदी के तेज बहाव में बह गया। वहीं कुछ ने जवान के नदी में छलांग लगाने की बात भी कही है। भले ही पुलिस इसे नकार रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया की पुलिस जवान का पैर फिसलने से यह घटना हुई है। वहां लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज में भी दिख रहा है की जवान का नदी किनारे पैर फिसला और अनियंत्रित होकर वह तेज बहाव में बह गया। देर शाम तक नदी किनारे खोजबीन की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सोमवार को घटानस्थल से पुनः रेस्क्यू शुरू किया जाएगा। घटना के बारे में जवान के परिजनों को भी बता दिया गया है। कोटेश्वर में अलकनंदा इन दिनों रौद्र रुप में है। यहां नदी का पानी सीढ़ियों तक पहुंच गया है। जिससे यहां सावधानी बरतना बेहद जरुरी है।


