रुद्रप्रयागः आस्था पर आपदा पड़ी भारी, एक कर्मचारी नदी में बहा– 

by | Jul 11, 2022 | आपदा, रूद्रप्रयाग | 0 comments

कोटेश्वर में पैर फिसलने से नदी में बहा पुलिस जवान, स्थान के बाद गंगा जल लेने गया था जवान– 

रुद्रप्रयागः प्रसिद्घ कोटेश्वर महादेव मंदिर के समीप एक व्यक्ति पांव फिसलने के‌ कारण नदी में बह गया। नदी का तेज बहाव होने के कारण बहे व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिला है। नदी में बहा व्यक्ति पुलिस जवान था। 

रविवार को दोपहर में पुलिस के कुछ जवान कोटेश्वर गए हुए थे। इस दौरान वायरलेस अनुभाग में तैनात पुलिस जवान जगत बंधु जोशी, यमकेश्वर ब्लॉक पौड़ी गढ़वाल, दौरान गुफा के समीप घाट पर स्नान व गंगाजल लेने पहुंचा। लेकिन उसका पैर फिसल गया, जिससे वह नदी के तेज बहाव में बह गया। वहीं कुछ ने जवान के नदी में छलांग लगाने की बात भी कही है। भले ही पुलिस इसे नकार रही है।

प‌ुलिस अधिकारियों ने बताया की पुलिस जवान का पैर फिसलने से यह घटना हुई है। वहां लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज में भी दिख रहा है की जवान का नदी किनारे पैर फिसला और अनियंत्रित होकर वह तेज बहाव में बह गया। देर शाम तक नदी किनारे खोजबीन की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सोमवार को घटानस्थल से पुनः रेस्क्यू शुरू किया जाएगा। घटना के बारे में जवान के परिजनों को भी बता दिया गया है। कोटेश्वर में अलकनंदा इन दिनों रौद्र रुप में है। यहां नदी का पानी सीढ़ियों तक पहुंच गया है। जिससे यहां सावधानी बरतना बेहद जरुरी है। 

Latest News

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
error: Content is protected !!