अलकनंदापुरम में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया स्थापना दिवस, अधिशासी निदेशक ने किया झंडारोहण–
पीपलकोटीः टीएचडीसी द्वारा अलकनंदापुरम में बड़ी धूमधाम से मनाया 35 वा स्थापना दिवस टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की निर्माणाधीन विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना द्वारा अलकनंदापुरम में अपना 35 वा स्थापना दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया, कार्यक्रम का सुभारम्भ अधिसाशी निदेशक परियोजना, श्री आर.एन. सिंह ने टीएचडीसी के द्व्जारोहण के साथ सीआईएसएफ के जवानों द्वारा दी गई सलामी के साथ हुआ I
इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि टीएचडीसी की यात्रा के 35 वर्ष का सफ़र बहुत ही चुनोती और संघर्ष पूर्ण रहे है, जिन्हें हम अधिकारियो/कर्मचारियों ने अथक मेहनत कर टीएचडीसी को नये मुकाम पर पहुचाया, टीएचडीसी टिहरी परियोजना से शुरू किया गया सफ़र आज विंड, सौर, थर्मल के क्षेत्र में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है, राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहे है,
साथ ही परियोजना के निर्माण के साथ-साथ टीएचडीसीआईएल आसपास के क्षेत्र के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता और अपना सामाजिक दायित्व का बखूबी निर्वहन कर रही है। परियोजना के निर्माण के साथ-साथ आसपास के लोगों का विकास हमारी प्राथमिकता है। आज टीएचडीसी ने देश में उतर से लेकर दक्षिण, पूर्व से लेकर पश्चिम तक अपनी नई पहिचान बनाई है, श्री सिंह ने परियोजना की अबतक की शानदार उपलब्धियों का खाका पेश किया, वर्षभर हुई खेल और कई प्रतिस्पर्धा में स्थान पाने वाले अधिकारियो और कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।


