नंदप्रयाग। दीन दयाल राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत मंगलवार को स्वरोजगार के लिए नंदप्रयाग नगर पंचायत कार्यालय में 17 आवेदकों का बैंक ऋण के लिए साक्षात्कार लिया गया। मिशन के तहत बनाई गई टास्क फोर्स कमेटी ने आवेदकों के साक्षात्कार के बाद दस्तावेजों का सत्यापन किया। उसके बाद ऋण आवेदन संबंधित बैंक को भेजे गए। नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने बताया कि कोविड के चलते बड़ी संख्या में लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है। ऐसी योजनाएं लोगों को स्वरोजगार शुरू करने में काफी मददगार साबित होती हैं। बताया कि योजना के तहत २१ लोगों ने आवेदन किया था, जिसमें १७ के ऋण आवेदन स्वीकृत किए गए। जिसमें गाय, भैंस, मछली पालन, दुकान और अन्य स्वरोजगार शामिल हैं। टास्क फोर्स में नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव, भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक धीर सिंह, अमित नेगी, सिटी मिशन मैनेजर सुरेंद्र पंवार आदि मौजूद थे। इस दौरान आवेदकों ने मिशन से जुड़े अधिकारियों को अपनी भविष्य की रणनीति भी बताई। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें स्वरोजगार अपनाने के सुझाव भी दिए।
स्वरोजगार के लिए १७ लोगों के लिए बैंक ऋण स्वीकृत, साक्षात्कार हुआ आयोजित-
by laxmi Purohit | Aug 3, 2021 | चमोली, स्वरोजगार | 0 comments

Latest News
बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...
पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...
अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...
विजयदशमी पर घोषित हुई कपाट बंद होने की तिथि, 12 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं-- बदरीनाथ। विजयदशमी...
शरदोत्सव मेला मंच पर पहुंची देवी की यात्रा, भक्तों को दिया आशीर्वाद पोखरी (चमोली)। चमेठी गांव की मां...
खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...
देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...
कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...
अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...
