चमोलीः पर्यटन प्रदेश में पर्यटकों को बुलाओ, और उनके हाल पर छोड़ दो–

by | Jul 15, 2022 | चमोली, सड़क, समस्या | 0 comments

जोशीमठ-औली सड़क की बनी दुर्दशा और सरकार खेल रही विभागों की अदला-बदली का खेल– 

जोशीमठः विश्व प्रसिद्घ पर्यटन स्थल औली तक जा रहे जोशीमठ-औली सड़क पर देश-विदेश के पर्यटक वाहनों में हिचकौले खाकर सफर करने को मजबूर हैं। कई जगहों पर सड़क तालाब में तब्दील है तो कहीं गड्ढे ही गडढे पड़े हैं। यहां के खूबसूरत पर्यटन स्थलों के सैर-सपाटे के लिए पर्यटकों को बुलाया तो जा रहा है, लेकिन उनका स्वागत इन्हीं तालाबों और गड्ढो से किया जा रहा है। औली में वर्षभर पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है। लेकिन सरकार ने कभी औली-जोशोमठ सड़क की ओर ध्यान नहीं दिया।

लोक निर्माण विभाग से हटाकर अब सड़क के संरक्षण का जिम्मा बीआरओ को दिया जा रहा है। इसकी प्रक्रिया गतिमान है। लेकिन इससे पूर्व लोनिवि ने औली सड़क के रि-सरफेसिंग के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली थी, और काम भी शुरू हो गया था। अचानक काम यह कहकर रोक लिया गया कि, अब सड़क के रख-रखाव का जिम्मा बीआरओ संभालेगी तो डामरीकरण कार्य भी वही करेगी। विभाग को एक करोड़ 25 लाख रुपये भी ‌इसके लिए शासन से मिले हैं। जिसे अब औली से हटाकर जनपद के अन्य सड़क पर खर्च करने की तैयारी है। लोगों का कहना है कि औली सड़क पर रि-सरफेसिंग का काम होना चाहिए।

जोशीमठ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों में इस बात को लेकर गुस्सा है। समिति के प्रवक्ता कमल रतूड़ी का कहना है कि लोनिवि बदहाल सड़क को ही हस्तांतरित करने की तैयार में है। जबकि रि-सरफेसिंग का विभाग के पास पूरा बजट है। ‌विभाग को रि-सरफेसिंग का काम पूरा कर लेना चाहिए। जल्द औली रोड को नहीं सुधारा गया तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।  

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!