रुद्रप्रयागः नाबालिग ने शौचालय में दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों की मौत–

by | Jul 23, 2022 | दुर्घटना, रूद्रप्रयाग | 0 comments


पेट दर्द की शिकायत पर नाबालिग को उसकी मां लाई अस्पताल, मामले की जांच हुई शुरू– 
रुद्रप्रयागः एक नाबालिग ने जिला अस्पताल के शौचालय में ही बच्चे को जन्म दे दिया। कुछ समय में ही जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। पेट दर्द की शिकायत पर नाबालिग को उसकी मां अस्पताल लाई थी। जब मामला उजागर हुआ तो अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि पेट में दर्द की शिकायत पर एक नाबालिग को उसकी मां जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग लाई। डॉक्टरों को दिखाने पर लड़की में हीमोग्लोबिन की कमी पाई गई।

जांच में जब हीमोग्लोबिन काफी कम पाया गया तो डॉक्टर ने उसकी मां को उसे बाहर के अस्पताल में रेफर करने की सलाह दी। लेकिन उसकी मां ने जिला अस्पताल में ही बेटी का इलाज करने की गुहार लगाई। किंतु रात में जब नाबालिग को प्रसव का दर्द हुआ तो वह जिला अस्पताल के शौचालय में गई और यहां बच्चे को जन्म देकर वापस वार्ड में आ गई। इस बीच उन्हें काफी खून बहने लगा।

नाबालिग की स्थिति सुबह आने तक बिगड़ती गई और उसने दम तोड़ दिया। वहीं जब सुबह सफाईकर्मी शौचालय में गए तो उन्हें यहां मृत नवजात मिला। इसके बाद अस्पताल में सनसनी फैल गई। रात के समय नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया और प्रसव के बाद उपचार न मिलने के कारण नाबालिग की भी मौत हो गई। पूरी घटना में नाबालिग के परिजनों की गलती सामने आ रही है। मामले की पुलिस और अस्पताल प्रबंधन जांच कर रहा है। इस घटना से रुद्रप्रयाग में सनसनी फैली हुई है। इसमें सबसे बढ़ी कमी नाबालिग की मां की मानी जा रही है। यदि डॉक्टर को सबकुछ सही बताया गया होता तो जच्चा-बच्चा की जान नहीं जाती। 

Latest News

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
error: Content is protected !!