पीपलकोटीः ग्रामीणों ने टीएचडीसी पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप–

समझौते के अनुसार सड़क नहीं बनाने पर मुख्यमंत्री से की शिकायत–

पीपलकोटीः अलकनंदा पर पीपलकोटी-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना का निर्माण कर रही टीएचडीसी कंपनी पर जैसाल गांव के ग्रामीणों ने वायदाखिलाफी का आरोप लगाया है7 ग्रामीणों ने कहा कि लिखित समझौते के बावजूद भी कंपनी के अधिकारी गांव तक सड़क निर्माण में अब आनाकानी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने इस मामले में मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा है। और गांव तक सड़क निर्माण की मांग की है।  

जैसाल गांव की प्रधान अनिता देवी, पूर्व प्रधान चंद्रबल्लभ डंडरियाल, सुभाष चंद्र कुलसारी आदि का कहना है कि ग्रामीण लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे हैं। उन्होंने टीएचडीसी को अपनी नाप भूमि इस समझौते के साथ दी थी कि कंपनी गांव के लिए सड़क निर्माण करेगी। ग्रामीणों का 2009 में एसडीएम चमोली की मौजूदगी में कंपनी के साथ लिखित समझौता हुआ था। जिसके अनुसार सड़क को लेकर सभी प्रक्रिया लोक निर्माण विभाग पूरी करेगा और उस पर होने वाला खर्च कंपनी उठाएगी। लोनिवि ने सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं, लेकिन कंपनी पैसा देने से इंकार कर रही है। उनकी शिकायत पर पिछले दिनों जिलाधिकारी की उपस्थिति में कंपनी ने 15 दिन का समय मांगा, लेकिन एक माह से अधिक समय बीतने के बावजूद कंपनी धनराशि देने को तैयार नहीं है।

टीएचडीसी के प्रबंध निदेशक आरएन सिंह का कहना है कि ग्रामीणों के साथ कोई वायदा खिलाफी नहीं की गई है। जैसाल गांव में मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य होना था, लेकिन यह कार्य भी नहीं हो पाया है। यदि इस योजना के तहत गांव तक सड़क नहीं बनीं, तो टीएचडीसी जैसाल गांव तक सड़क पहुंचाएगी।

Latest News

उत्तराखंड: यहां पिछले करीब एक साल में घट गए 4,53,459 मतदाता, नौ लाख मतदाताओं की नहीं हो पाई मैपिंग–

मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, उत्तराखंड में घट गए लाखों मतदाता, पढ़ें, क्या है वजह-- देहरादून...

उत्तराखंड के पांच जिलों में तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट–

कई क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं, प्रशासन ने अनावश्यक...

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...
error: Content is protected !!