हेलंग में महिला से चारापत्ती छीनने के मामले में हुआ आंदोलन–

by | Jul 24, 2022 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

उच्च न्यायालय के ‌सेवानिवृत जज से मामले की स्वतंत्र जांच करवाने की मांग उठाई–

जोशीमठः हेलंग में महिला से चारापत्ती छीनने का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। विभिन्न संगठनों ने मामले में कार्रवाई की मांग पर रविवार को हेलंग में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने महिला से अभद्रता करने पर सुरक्षा बल के कर्मियों पर कार्रवाई करने, उच्च न्यायालय के सेवानिवृत जज से मामले की स्वतंत्र जांच करवाने और स्थानीय लोगों के चारागाह से कोई छेड़छाड़ न करने मांग की है। 

परियोजना के गेट पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के गढ़वाल सचिव इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। 15 जुलाई को हेलंग में चारापत्ती ला रही महिला के साथ अभद्रता हुई, इसका वीडियो भी वायरल हुआ, लेकिन जिला प्रशासन महिलाओं को ही अभी तक दोषी मान रहा है। ऐसे में जिलाधिकारी से मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की अपेक्षा कैसे की जा सकती है। उन्होंने शीघ्र जिलाधिकारी के स्थानांतरण की मांग की।

साथ ही कहा कि चारापत्ती छीनने वाले पुलिस कर्मी और औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। भाकपा माले नेता अतुल सती ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में प्राकृतिक संसाधनों की जो लूट मची है, उसके खिलाफ बड़े जनांदोलन की जरुरत है। लोग आक्रोशित हैं, उनके हक-हकूकों पर डाका डाला जा रहा है। चुप नहीं बैठ सकते हैं। अब सड़क पर उतरने का वक्त आ गया है। 

सभा को जनदेश संस्था के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी, उक्रांद नेता दिगंबर सिंह फरस्वाण, जगदीश कुन‌ियाल, विनोद जोशी, मदन मोहन चमोली, शिवानी पांडे, त्रिलोचन भटृ, भवानी देवी आदि ने भी संबोधित किया।  

Latest News

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...
error: Content is protected !!