चमोलीः भाजपा ने फूंका कांग्रेस नेता अधीर रंजन का पुतला–

by | Jul 28, 2022 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा, देश से माफी मांगे अधीर रंजन चौधरी और कांग्रेस पार्टी–

गोपेश्वरः भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के खिलाफ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के खिलाफ गोपेश्वर में प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी और अधीर रंजन चौधरी का पुतला भी फूंका।

भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता की ओर से राष्ट्रपति के लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग करना पूरी तरह से गलत है। चौधरी के साथ कांग्रेस पार्टी को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, हरि प्रसाद ममगाईं, समीर मिश्रा, संदीप रावत, कुशलानंद डिमरी, राजेंद्र ममगाईं, किशोर नेगी, संजय कुमार सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। 

error: Content is protected !!