खतरे में संस्कृत ग्राम किमोठा, गांव की सुध लो सरकार–

by | Aug 5, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments

चमोली। पोखरी विकास खंड का संस्कृत ग्राम किमोठा गदेरे और सड़क से हो रहे भूस्खलन और भूकटाव से खतरे में है। गांव को सड़क से खतरा उत्पन्न हो गया है। किमोठा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि जौरासी-तोणजी सड़क का गलत समरेखण हुआ है। सड़क पर सुरक्षा दीवार और नालियों का निर्माण नहीं होने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। सड़क का पानी और मलबा तोणजी गांव तक पहुंच रहा है। दो सप्ताह से जौरासी-तोणजी सड़क भी अवरूद्घ है, जिससे ग्रामीण मीलों दूरी पैदल आवाजाही करने को मजबूर हैं। लोग दैनिक जरूरत के सामाने के लिए दस किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर चांदनीखाल बाजार पहुंच रहे हैं। किमोठा गांव के ग्राम प्रधान मधुसूदन किमोठी के साथ ही विनोद लाल, तोणजी के प्रधान मुकेश नेगी, उप प्रधान दिगपाल सिंह, महिला मंगल दल अध्यक्ष गणेशी देवी, सत्येंद्र नेगी, मातवर सिंह और हुकुम नेगी ने किमोठा गांव की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार के निर्माण की मांग उठाई है। गांव की सुरक्षा जल्द की जाए। कहा कि जौरासी सड़क के किनारे नाली ‌और स्कबर का निर्माण भी किया जाए, जिससे बरसात में पानी की निकासी हो सके। ———————————————-

रौता गांव के स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कनकचौंरी-रौता मोटर मार्ग की दशा को सुधारने की मांग की है। भाजपा नगर मंडल के मंत्री बीरबल सिंह नेगी, नगर मंडल अध्यक्ष ‌जितेंद्र सती, कुलदीप सिंह, लखपत सिंह रावत, प्रदीप सिंह, सज्जन सिंह और वीरेंद्र सिंह ने इस संबंध में जिले के प्रभारी मंत्री व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा कि जुलाई माह के शुरूआत से ही सड़क भूस्खलन के कारण बंद पड़ी हुई है। उन्होंने सड़क को जल्द खुलवाने और इसके रख रखाव का जिम्मा लोनिवि से हटाकर पीएमजीएसवाई को दिए जाने की मांग उठाई है। 

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!