दुखदः गुलदार ने पांच साल के बच्चे को बनाया अपना निवाला, गांव में दहशत– 

by | Jul 29, 2022 | दुर्घटना, पौड़ी | 0 comments

ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहा गुलदार का आतंक, प्रभावित क्षेत्र के गांवों में रात्रि गश्त बढाए वन विभाग– 

पौड़ीः पौड़ी जनपद के चाकीसैण तहसील के बड़ेथ गांव में बृहस्पतिवार की रात को गुलदार ने एक पांच साल के बच्चे को अपना निवाला बना दिया। पांच साल के आर्यन रावत पुत्र लाल सिंह रावत की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। आर्यन की मां बदहवास पड़ी है। अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। वनक्षेत्राधिकारी अनिल रावत ने बताया कि पांच वर्षीय आर्यन रावत को गुलदार ने निवाला बना लिया है। पुलिस, राजस्व पुलिस, वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने जंगल में बच्चे का शव ‌बरामद किया। वन विभाग द्वारा क्षेत्र के संभावित स्थानों में पिंजरा लगाया जा रहा है। सभी लोग अभी भी घटना स्थल पर मौजूद हैं। गांव में कोहराम मचा है।

रुद्रप्रयाग जनपद के बष्टा गांव में भी गुलदार ने एक बच्चे को अपना निवाला बना दिया था। लोगों ने वन विभाग के कर्मियों को प्रभावित क्षेत्रों में रात्रि गश्त कराने की मांग की है। साथ ही गुलदार को पकड़ने के लिए जगह-जगह पिंजरा लगाने की मांग की है। इन दिनों बरसात में गांव के आम रास्तों, खेतों और सड़कों के किनारे लंबी झाड़ियां और घास उगी है। गुलदार इन्हीं क्षेत्रों में दुबक जाता है। लिहाजा इन दिनों बच्चों को शाम होते ही कमरे में ले जाएं, महिलाएं जंगल में चारापत्ती लेने के लिए समूह में जाएं। और अधिक दूरी तक पैदल सफर न करें। 

Latest News

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...
error: Content is protected !!