चमोलीः कार खाई में गिरी, एक व्यक्ति की मौत– 

by | Aug 2, 2022 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे अल्टो कार में, अचानक अनियंत्रित हुई कार–

नंदानगर। नंदप्रयाग-नंदानगर मोटर मार्ग पर सैतोली गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 100 मीटर खाई में जा गिरी। तहसील और पुलिस टीम कार चालक को गंभीर घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तहसील अधिकारियों ने बताया कि सैकोट गांव के 60 साल के यशवंत सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह कार से अपनी बेटी से मिलने के लिए नंदानगर जा रहे थे। नंदानगर विकास खंड से दो किलोमीटर पहले सैतोली गांव के समीप कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यशवंत को गंभीर घायल अवस्था में सीएचसी नंदानगर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से सैकोट गांव में मातम पसरा है। परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।

Latest News

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...
error: Content is protected !!