रुद्रप्रयागः जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की तबियत बिगड़ी–

by | Aug 5, 2022 | रूद्रप्रयाग, समस्या, स्वास्थ्य | 0 comments

जिला चिकित्सालय में हुआ उपचार, दो नेपाली मजदूर भी हुए भर्ती–

रुद्रप्रयाग। इन दिनों बरसात में जंगली मशरूम बहुत संख्या में उग आते हैं। इनमें से कई मशरूम जहरीले होते हैं। इसलिए इन्हें भली-भांति पहचान कर ही पकाएं, नहीं तो जान पर आफत आ सकती है। एक मामला इसी प्रकार का आया है रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली विकास खंड के टाट गांव स। यहां जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की तबियत खराब हो गई। ग्रामीणों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती किया गया। जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।  

बृहस्पतिवार दोपहर को टाट गांव के विजेंद्र सिंह जंगल से मशरूम लेकर आए थे। घर में मशरूम की सब्जी बनाई गई। दोपहर के भोजन में उन्होंने अपनी पत्नी सूमा देवी व पुत्र सुमित के साथ मशरूम की सब्जी खाई। लेकिन इसके कुछ ही देर बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी। घबराहट और चक्कर आने के साथ उन्हें उल्टी भी होने लगी, जिससे वह बेहोश हो गए। उन्हें घरेलू उपचार भी दिया गया, लेकिन कोई फायदा न होता देख परिजन और ग्रामीण उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने उन्हें जरुरी इलाज दिया। जिसके बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार आया। अभी सभी लोग स्वस्थ हैं। 

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!